HomeबिहारVIDEO : पिकनिक मनाने गई 6 लड़कियां अचानक पानी के तेज बहाव...

VIDEO : पिकनिक मनाने गई 6 लड़कियां अचानक पानी के तेज बहाव में बही, ग्रामीणों ने बचाया

Published on

spot_img

Bihar News: बिहार के गया जिले के इमामगंज स्थित लगुराही (लंगूराही) झरने में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिकनिक मनाने गई छह लड़कियां अचानक आए पानी के तेज बहाव में फंस गईं, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों को तेज धार में फंसा हुआ और ग्रामीणों द्वारा उनके रेस्क्यू का नजारा देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को सामान्य मौसम के बीच कई पर्यटक लगुराही झरने पर पिकनिक मना रहे थे। अचानक पहाड़ी इलाकों से पानी का तेज सैलाब आया, जिससे झरने का बहाव खतरनाक हो गया। छह लड़कियां, जो झरने के पास थीं, तेज धार में बहने लगीं।

वायरल वीडियो में दिखा कि एक लड़की पहले चट्टान पर चढ़कर बच गई, लेकिन तीन अन्य लड़कियां पानी में बह गईं। ग्रामीणों ने तुरंत पानी में कूदकर उन्हें बचाया, जबकि पांचवीं और छठी लड़की को भी कुछ देर बाद सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान एक लड़की चट्टान से टकराकर घायल हो गई, जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पहली बार था जब लगुराही झरने में इतना तेज बहाव देखा गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजन सहम गए। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर झरने में पर्यटकों के प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

spot_img

Latest articles

रांची में स्कूलों के 300 मीटर दायरे में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के 300...

साहिबगंज अवैध खनन केस : ED ने दायर की 5वीं पूरक चार्जशीट, ₹1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में ₹1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन और...

झारखंड में पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती के दौरान बीमा क्लेम में हो रही देरी

Jharkhand News: झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों को अस्पताल में भर्ती होने पर...

माओवादियों और स्प्लिंटर ग्रुप्स के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने...

खबरें और भी हैं...