गिलोय स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित, सेहत पर इसका कोई जहरीला प्रभाव नहीं: आयुष मंत्रालय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: गिलोय(गुडूची) से लीवर खराब होने की भ्रामक खबरों के बीच आयुष मंत्रालय ने दोहराया है कि यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

इसका सेहत पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। मंत्रालय के मुताबिक गुडूची यानि गिलोय का सेवन करने से शरीर में कोई जहरीला प्रभाव नहीं पड़ता।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक गिलोय एक लाभकारी जड़ी बूटी है। गिलोय पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि यह जहरीला नहीं है।

आयुर्वेदिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया किसी दवा की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि इसका उपयोग कैसे किया जा रहा है।

खुराक उन महत्वपूर्ण कारकों में से एक है जो किसी विशेष दवा की सुरक्षा को निर्धारित करते हैं। किसी भी चीज की अति ठीक नहीं है।

गिलोय की खुराक चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उचित मात्रा में दी जानी चाहिए। कई बीमारियों में गुडूची के औषधीय का उपयोग किया जा रहा है जिसमें डायरिया, अल्सर और कैंसर शामिल है।

Share This Article