गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी मामले में आठ गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के तिसरी पुलिस ने थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को मोटरसाइकिल में लदे लगभग एक सौ क्विंटल अवैध कोयला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि तिसरी थाना के मुख्य सड़क गम्हरिया में स्थित धर्मकांटा के पास पुलिस ने छापेमारी कर सभी कोयला लदे बाइक को रोक कर जब्त किया।

इसके बाद एक ट्रैक्टर में लोड कर जब्त कोयले को थाना परिसर में स्टोर किया गया। बाइक में लोड कर अवैध कोयला गिरिडीह से तिसरी की ओर ले जाया जा रहा था।

बताया गया कि पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में गिरिडीह पचम्बा के नावाटांड़ गांव के इरशाद अंसारी, रईश अंसारी, मो. अफताब, मो. सबीर अंसारी, मो. सकील अंसारी, मो. निसाद व इम्तियाज अंसारी तेलोनारी और शाबिद अंसारी मोहनपुर निवासी शामिल है ।

सभी गिरफ्तार जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।कार्रवाई में एसआई बेले उरांव, राहुल यादव, रोहित कुमार सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे ।

Share This Article