दुकानदारों की रेकी करने पहुँचा बाइक चोर, पहचान कर खदेड़ा और जमकर की धुनाई

गिरिडीह के चंदौरी रोड पर दोबारा रेकी करने पहुँचे बाइक चोर को दुकानदारों ने पहचानकर दौड़ाया और पकड़ लिया। आरोपी के पास से मास्टर चाभी और मोबाइल बरामद हुआ।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News : झारखंड के गिरिडीह से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहाँ चोरी करने पहुँचे एक शातिर चोर को दुकानदारों ने ही सबक सिखा दिया। चंदौरी रोड पर दोबारा रेकी करने पहुँचे बाइक चोर को दुकानदारों ने पहचान लिया और खदेड़कर दबोच लिया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड की है। कुछ दिन पहले इसी इलाके से दुकानदार सुनील पंडित की बाइक चोरी हुई थी, जिसकी सारी करतूत पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित दुकानदार ने फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली थी।

रविवार को वही आरोपी एक बार फिर उसी इलाके में किसी दूसरी गाड़ी को चुराने की नीयत से रेकी कर रहा था। इस दौरान पीड़ित दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते दुकानदारों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास से एक मोबाइल फोन और बाइक की मास्टर चाभी भी बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई

दुकानदारों ने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके बाकी साथियों का भी पता लगाया जा सके और उसके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाला जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।