
गिरिडीह: शहर में फिल्मी अंदाज में हुई लूट की घटना ने सबको चौंका दिया। खुद को GST अधिकारी बताने वाले ठगों ने वाहन पर सवार होकर हरिहर साव के कारखाने पर धावा बोल दिया और जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के मुताबिक, सबसे पहले वाहन से कुछ लोग वर्दी में उतरे और स्कार्पियो का गेट खोला। इसके बाद सूट-बूट पहने अधिकारी ने नीचे उतरकर खुद को GST टीम का सदस्य बताया। उनके साथ चार-पाँच अन्य लोग भी थे।
ठगों ने हरिहर साव को विश्वास में लिया और स्वर्ण आभूषण की जांच शुरू कर दी। फिर कागजात मांगकर व्यवसायी को साथ लेकर चल दिया। इस पूरी घटनाक्रम में करीब 25 लाख रुपये के जेवर ठगों के हाथ लगे। लूट के बाद ठग धनवार बाजार होते हुए देवघर के पास जंगल में ज्वेलरी कारीगर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
