छठ मनाने घर आए युवक की हत्या, स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Crime News: छठ पर्व मनाने घर आए युवक की हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय छोटू दास का शव बुधवार सुबह हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच मिला। छोटू के गले पर कट के निशान और शरीर पर चाकू के घाव पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। छोटू बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह में ससुराल में रह रहा था।

छठ पर्व के लिए वह बच्चों के साथ हेठलापीठ आया था लेकिन रविवार को बच्चों को छोड़कर ससुराल लौट गया था। उसने कहा था कि वह मंगलवार रात को वापस आ जाएगा लेकिन बुधवार सुबह उसका शव एक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला।

पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच हुई है। मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि हत्यारे की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article