गिरिडीह में ऑक्सीजन लदे पिकअप वैन की चपेट में आने से एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के पंचबा थाना क्षेत्र के रजपुरा के पास ऑक्सीजन लदे पिकअप ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद शव को घसीटते हुए पिकअप लगभग 400 मीटर तक ले गया।

मंगलवार सुबह हुई इस घटना में साइकिल सवार की गिरजा मल्लाह की मौके पर ही  मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने मुआवजा की मांग भी की।

मामले की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, उमेश सिंह दलबल के साथ पहुंचे।

जहां मुखिया निर्मल वर्मा की मौजूदगी में लोगों को समझाया गया। बताया गया कि मृतक गिरजा मल्लाह मछली बेचने का काम करता था।

मंगलवार की सुबह गिरजा गिरिडीह की तरफ से साइकिल पर मछली बेचने के लिए घर की तरफ आ रहा था।

तभी ऑक्सीजन लदे पिकअप ने गिरजा टक्कर मार दी। लगभग 400 मीटर तक मृतक को घसीटते हुए वाहन ले गया।

यह घटना पिकअप गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही का परिणाम है। मुखिया ने उचित मुआवजा की मांग की है।

Share This Article