गिरिडीह में साइबर ठगी के तीन आरोपी को जेल

तीनों SBI का फर्जी लिंक बनाकर रखे हुए थे और इसी के जरिए लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा लिया करते थे। फिलहाल तीनों को साइबर पुलिस ने जेल भेज दिया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridhi Cyber Fraud: साइबर पुलिस ने दो जिलों से तीन अपराधियों (Criminals) को दबोचा है। इनमें गिरिडीह के तारातांड के बोरोतांड गांव निवासी अर्जुन मंडल, अहिल्यापुर थाना इलाके के लखनपुर गांव निवासी सुभाष मंडल के एवं धनबाद के संथालडीह गांव निवासी राजेश मंडल शामिल हैं।

SP दीपक कुमार शर्मा और DSP संदीप सुमन (SP Deepak Kumar Sharma and DSP Sandeep Suman) ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया की गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 18 सिम कार्ड जब्त हुए हैं।

तीनों SBI का फर्जी लिंक बनाकर रखे हुए थे और इसी के जरिए लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा लिया करते थे। फिलहाल तीनों को साइबर पुलिस (Cyber Police) ने जेल भेज दिया है।

Share This Article