रेलवे लाइन के पास डेड बॉडी मिलने के मामले में दो आरोपी अरेस्ट, 24 घंटे में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Death News: जिले डुमरी (Dumri) थाना क्षेत्र अंतर्गत Jamtara गांव में रेलवे लाइन के समीप शव मिलने के महज 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान बिहार के मंजय शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या (Murder) डुमरी थाना क्षेत्र के दम्पति खेमलाल महतो और अंजू देवी ने की है।

मामले का उद्भेदन करते हुए सोमवार को एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि मंजय शर्मा पिछले कई वर्षों से मधुबन में रहता था।

शुक्रवार को डुमरी के जामतारा पंचायत में एक स्कूल के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। डुमरी SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दम्पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार भी की है।

SP ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की चेन व लाठी-डंडे और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई गाडी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि डुमरी पुलिस को इस पूरे मामले में पर्याप्त सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में लगता है कि इस हत्या के पीछे का कारण अवैध सम्बन्ध हो सकता है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Share This Article