झारखंड

पत्नी के वियोग में तड़प रहा था युवक, फांसी लगाकर दी जान

तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली में एक व्यक्ति अपनी पत्नी से वियोग सह नहीं पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide ) कर ली।

Giridih Suicide : तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली में एक व्यक्ति अपनी पत्नी से वियोग सह नहीं पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide ) कर ली।

मृतक की पहचान चिलगिली (Chillgili) निवासी विनोद बर्णवाल (32) पिता गंदौरी लाल के रूप में हुई है।

बता दें कि विनोद बर्णवाल (Vinod Barnawal) की शादी 12 साल पहले हुई थी लेकिन उसे कोई संतान नहीं था। वह तिसरी चौक स्थित एक किराना दुकान में काम करता था।

पत्नी भी छोड़कर चली गई

पांच माह पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा था। बीती रात वह खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और अपनी मां से फोन पर बातचीत की। फोन पर बातचीत के दौरान उसने फांसी लगाने की बात कही।

जिसके बाद उसके माता-पिता ने विनोद के भाई को फोन किया। विनोद का भाई उसे देखने पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।

काफ़ी आवाज़ लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। और 32 पंखे में रस्सी के फंदे से विनोद का शव (Dead Body) झूल रहा था।

जिसके बाद तिसरी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाने के कारण शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker