Homeबिहारप्रेमिका ने फंदे से लटक कर दे दी जान, तो प्रेमी ने...

प्रेमिका ने फंदे से लटक कर दे दी जान, तो प्रेमी ने मौत की खबर सुनकर बिल्डिंग से लगाई छलांग, जानें वजह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर: बात-बात में झगड़े ने दो परिवार से उनकी खुशियां छीन ली। ये तब हुआ जब प्रेमी ने जब अपने मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया तो प्रेमिका ने बिहार के मुजफ्फरपुर में फंदे से लटक कर जान दे दी।

वहीं उसकी मौत की खबर सुनकर प्रेमी ने जयपुर में ही बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी।

यह दुखद कहानी मुजफ्फरपुर के अंजलि और विवेक की है। मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी विवेक कुमार (26) का अफेयर 8वीं क्लास से चल रहा था।

दोनों साथ में ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों अपनी दुनिया में मस्त थे।

इस बीच 4 साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था। वहां से भी दोनों की बातचीत होती रहती थी। अंजलि CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रही थी।

दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा भी होता था

दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा भी होता था। इधर के दिनों में दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। बुधवार रात भी दोनों की एक कॉमन फ्रेंड उनके रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रही थी।

तीनों ने रात में कॉन्फ्रेंस कॉल किया था। तभी फिर दोनों में लड़ाई हो गई। विवेक ने कॉल काट दिया। बार-बार ट्राई करने पर उसने फोन बंद कर लिया और सुबह प्रेमिका की मौत की सूचना मिली।

इसके बाद गुरुवार दोपहर प्रेमी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। अंजली की सुसाईड के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं प्रेमी विवेक के परिजन ने उसकी मौत के बाद सारी बात बताई और प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन बेहाल हैं और जयपुर के लिए निकल गए हैं।

प्रेमी विवेक के चाचा ने बताया कि हमको तीन साल से यह जानकारी था, ऐसी घटना हो जाएगी इसका अनुमान नहीं था, मेरा भतीजा यदि एक बार यह बोल देता तो हम जाकर खुशी-खुशी उसे अपनी बहू बनाकर घर जरुर लेकर आते।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...