कमरे में झूलता मिला युवती का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: बानो थाना (Bano Police Station) अन्तर्गत हरिजन बस्ती के सुन्नी मस्जिद के समीप अनिशा खातून नाम की युवती का शव (Dead Body) फंदे से झूलता पाया गया।

बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद महिला के मायके वाले बड़बिल से बानो के लिये रवाना हो गए हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया है। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

उनका कहना है कि अनिशा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। अनिशा के मायके वालों ने बताया कि उसे पिछले 6 माह से प्रताड़ित किया जा रहा था।

जिससे वह काफी परेशान थी। हमने कई बार मामले के समाधान का प्रयास भी किया गया। अनिशा के पति का नाम सोनु ,ससुर सब्बीर अंसारी है।

मृतका के परिजनों ने थाने में हत्या का केस दर्ज (Filed a Case) कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article