संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को दी बधाई, कहा- सुंदर और विकसित शहर के रूप में बनें रांची की पहचान

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के नगर निकाय चुनाव में रांची नगर निगम के महापौर पद पर रौशनी खलखो के निर्वाचित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता और झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया।

संजय सर्राफ ने अपने संदेश में कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के विश्वास के साथ नया नेतृत्व चुना है।उन्हें आशा है कि नवनिर्वाचित महापौर के नेतृत्व में रांची नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है, जिसे नया नेतृत्व प्राथमिकता देगा।साथ ही संजय सर्राफ ने चुनाव में विजयी सभी वार्ड पार्षदों को भी बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और अपने-अपने वार्डों में विकास योजनाओं को गति देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से रांची एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान बने।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।