
CCL Coal Smuggling : बेरमो में सीआईएसएफ यूनिट करगिल की क्यूआरटी एवं आसूचना टीम द्वारा संयुक्त रूप से बी एंड के एरिया के खासमहल स्थित के एम पी स्टोर से प्रदीप होटल एवं परियोजना कार्यालय क्षेत्र में छापामारी कर कोयला चोरों द्वारा छिपकर रखे लगभग 5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, बरामद कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है, उक्त कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और कोयला संपदा की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई थी।
सीआईएफ ने लोगों से ये अपील की है कि वे राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा में सहयोग करे तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर अधिकारियों को उपलब्ध कराये।

