
रांची : सौरेंद्र मोहिनी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न तरह की योग कलाओं का प्रदर्शन किया। योगाभ्यास के दौरान विद्यालय के निदेशक सौमेन दत्ता ने बच्चों को योग स्वास्थ्य के लिए क्यों आवश्यक है,यह शिक्षा में हमारी किस तरह से एकाग्रचित होने में मदद करता है इन विषयों पर चर्चा की।
विद्यालय की उप निदेशक नेहा दत्ता ने बच्चों को योग किस तरह से उनके शरीर और मन का मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता यह बताया। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन को स्वस्थ ,खुशहाल और संतुलित बनाए रखने का एक सरल माध्यम है। मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ आरके दास, अर्चना कुमारी, सिमरन सिंह, मधु मिंज, मानसी डे, सोनिया, इति, परमजीत, मधुलिका कुमार और सुरभि सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

