Yoga Day 2026: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गूंजा योग का संदेश, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संकल्प

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं सहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक  विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित योग सत्र का संचालन  दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल) द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इसके उपरांत आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री स्कूल ऑफ योग से प्रमाणित योग प्रशिक्षक  उज्ज्वल भास्कर के नेतृत्व में ध्यान (मेडिटेशन) सत्र आयोजित किया गया। ध्यान सत्र ने उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक शांति, एकाग्रता एवं आंतरिक संतुलन का अनुभव कराया।

इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एयरपोर्ट निदेशक  विनोद कुमार ने कहा कि, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक समग्र जीवन शैली है। नियमित योग अभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।”

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि “योग को केवल एक दिन का आयोजन न बनाएं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग हमें हर आयु में स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाए रखने में सहायक है।”

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.