रिम्स में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन ने की कर्मा पूजा, पारंपरिक गीत-संगीत पर झूमे डॉक्टर और छात्र

रिम्स रांची में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन ने पारंपरिक आस्था के साथ कर्मा पूजा मनाई, जहां डॉक्टर और मेडिकल छात्र मांदर की थाप पर जमकर झूमे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स रांची में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कर्मा पूजा का आयोजन पारंपरिक आस्था, नियम-निष्ठा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान रिम्स परिसर में झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा ने चिकित्सकों व विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और पढ़ाई की व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखते हैं। इससे युवाओं में आपसी भाईचारे, एकता और सामुदायिक सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।

पूजा-अर्चना के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिम्स के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में एक से बढ़कर एक लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मांदर की थाप पर छात्र-छात्राओं संग चिकित्सकों ने भी कदम मिलाए, जिससे पूरा परिसर कर्मा के उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज बोदरा, डॉ. निशिथ एक्का एवं डॉ. मार्शल लुगुन सहित संस्थान के कई कनिष्ठ-वरिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।