लालपुर पुलिस ने बीते रात 12:30 बजे धुनकी रूफटॉप बार कराया बंद

रांची के लालपुर में पुलिस ने देर रात धुनकी रूफटॉप बार को बंद कराया, जहां तेज डीजे, नाच-गाना और नाबालिगों की मौजूदगी के बीच ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhunki Rooftop Bar : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार को देर रात करीब 12:30 लालपुर पुलिस ने बंद करा दिया। सूत्रों के अनुसार बार में शराब पीकर तेज़ आवाज में डीजे बजाकर युवक युवतियों द्वारा नाच गाना किया जा रहा था, जिसमें कुछ नाबालिक भी शामिल थे। पुलिस के पहुंचते ही बार में अफरा तफरी का माहौल बन गया, सब पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करते नज़र आए।

आपको बताते चलें कि हाल ही में उच्च न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा था कि मौखिक आदेश का असर नहीं दिख रहा है, उलंघन करने पर अधिकारी भी चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं, आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, इसको लेकर उच्च न्यायालय आदेश जारी करेगी, इससे पहले कोर्ट ने रात 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक डीजे और तेज ध्वनि पर रोक का आदेश दिया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।