
Jamshedpur Unidentified Body Found : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक नगर स्थित बागुनहातु छठ घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, आज रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी
लोगों के अनुसार, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, और सड़ गल चुका है, शव को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करके शव को फेंका गया है।
सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के थाना में गुमशुदगी के मामलों से मिलान करके शव की पहचान करने का प्रयाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस सभी पहलु को बारीकी से जांच कर रही है।

