सड़क हादसे ने ले ली नर्सिंग स्टाफ की जान, चालक मौके से फरार

आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में नर्सिंग स्टाफ देवाशीष साहू की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Adityapur Kandra Road Accident : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर मर्सिडीज़ शोरूम के समीप रविवार दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा चालक तुरंत वहां से भाग गया। मृतक की पहचान ओड़िसा निवासी देवाशीष साहू के रूप में हुई है, जो नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ थे।

जानकारी के अनुसार, देवाशीष साहू अपनी बाइक लेकर आदित्यपुर से आरआईटी मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मर्सिडीज शोरूम के पास सामने से एक यामाहा मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, देवाशीष साहू के निधन की खबर से मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच शोक का माहौल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।