Jharkhand Holiday 2027: सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 41 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Holiday 2027: सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 41 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Holiday 2027: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कुल 41 सार्वजनिक छुट्टियों मिलेंगी। जिसके लिए झारखंड कैबिनेट द्वारा साल 2027 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की सूची को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत एनआइ एक्ट के अंतर्गत 23 और कार्यपालक आदेश के तहत 18 छुट्टियां तय की गई हैं। इन 41 सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी मिलेगी।

साल 2027 के लिए एनआइ एक्ट के तहत 23 राजपत्रित अवकाश तय किए गए हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली, गुड फ्राइडे, सरहुल, रामनवमी, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम, जन्माष्टमी, करमा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और क्रिसमस सहित जैसे कई त्योहार शामिल हैं।

राजपत्रित अवकाश की तारीखें इस प्रकार हैं :

  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  • महाशिवरात्रि – 06 मार्च
  • ईद-उल-फितर – 10 मार्च
  • होलिका दहन – 22 मार्च
  • होली – 23 मार्च
  • गुड फ्राइडे – 26 मार्च
  • सरहुल – 09 अप्रैल
  • अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
  • रामनवमी – 15 अप्रैल
  • महावीर जयंती – 19 अप्रैल
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 17 मई
  • बुद्ध पूर्णिमा/पंडित रघुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस – 20 मई
  • मुहर्रम – 16 जून
  • जन्माष्टमी – 25 अगस्त
  • करमा पूजा – 11 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती – 02 अक्तूबर
  • महाअष्टमी – 07 अक्तूबर
  • महानवमी – 08 अक्तूबर
  • विजयादशमी – 09 अक्तूबर
  • दीपावली – 29 अक्तूबर
  • सूर्य षष्ठी डाला (सायं अर्घ्य) – 04 नवंबर
  • सूर्य षष्ठी डाला (प्रातः अर्घ्य) – 05 नवंबर
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर

Jharkhand Holiday 2027: राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि, रविवार के पड़ने वाले त्योहारों के लिए अलग कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि, ऐसे प्रतिष्ठान जहां रविवार को भी काम होता है, वहां त्योहारों पर अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर सभी कर्मियों को 41 सार्वजनिक छुट्टियों के साथ हर रविवार साप्ताहिक छुट्टी भी मिलेगा।

 

Share This Article