Ranchi Crime News: राजधानी रांची में आधी रात अपराधियों के हौसले बुलंद देखने को मिले। दरअसल, रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रपुरी इलाके में बुधवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

पैसों के लेन देन की वजह से देर रात फायरिंग
Ranchi Crime News: जानकारी के मुताबिक, पैसों के लेन देन की वजह से देर रात इन्द्रपुरी इलाके में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान मिथिलेश नामक व्यक्ति को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि, हत्या की वजह पैसों का लेनदेन हो सकता है।



