हथियार बरामदगी के बाद भागने की कोशिश, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ पीएलएफआई सदस्य

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : खूंटी जिले में गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्य श्रवण दास के साथ रविवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उसे आगजनी और लेवी के लिए की गई फायरिंग से जुड़े मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान श्रवण दास ने पुलिस को छिपाकर रखे गए हथियारों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर हथियार बरामद करने गई।

बताया गया कि हथियार बरामद करने के बाद जब पुलिस टीम कर्रा-लोदमा क्षेत्र के जंगल से लौट रही थी, तभी सुबह करीब 4:30 बजे श्रवण दास ने कथित रूप से थाना प्रभारी की पिस्टल छीन ली। इसके बाद वह जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।
घायल श्रवण दास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की निगरानी ऋषभ गर्ग कर रहे हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।