हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकसवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, चालक फरार

हजारीबाग के देशवारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग पर देशवारी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए तीनों घायलों को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद यासिम और उनकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हुआ चालक

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने के साथ ही उसकी तलाश में जुटी है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की वजह और फरार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।