Ranchi : झारखंड में प्रशासनिक गतिविधियों और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बार फिर से राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
मंत्रिपरिषद सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान राज्य में नई जन-कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत, नीतिगत बदलावों और बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।
अन्य मुख्य बिंदु:
JSSC-CGL पेपर लीक मामला: इस मामले में हाल ही में मिथिलेश सिंह के रिश्तेदार रितेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर 500 से अधिक सफल अभ्यर्थी अब CID के रडार पर आ चुके हैं।


