चित्तरंजन स्टेशन पर शराब तस्करी का खुलासा, 24 बोतल विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

चित्तरंजन स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाई जा रही 24 बोतल विदेशी शराब बरामद, मिहिजाम निवासी आरोपी गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने आगे की कार्रवाई की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आरपीएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार एक पुराने सूटकेस में विदेशी शराब की बोतलें लेकर ट्रेन के जरिए बिहार जाने की तैयारी में था। प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद जवानों ने उसके सामान की जांच की।

तलाशी के दौरान सूटकेस से बकार्डी 750 एमएल की 12 बोतल और ब्लेंडर्स 750 एमएल की 12 बोतल बरामद की गईं। इस तरह कुल 24 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई।

आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी की बात बताई। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, जामताड़ा को सौंप दिया गया। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article