गुमला/बसिया: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा से रांची लौटने के दौरान बसिया के कोनबीर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन मुंडा पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वर्गीय विमला प्रधान के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने सिमडेगा पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद रांची लौटते समय वे कोनबीर में रुके, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनसे मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने को लेकर संवाद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध साहू (सैबू), जगदंबा साहू, बलदेव जायसवाल, अरुण चौधरी और नित्यानंद पांडे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।


