जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकालने वाले सीइओ विशाल गर्ग की गयी नौकरी

900 कर्मचारियों को जूम कॉल पर निकालने वाले विशाल गर्ग को बेटर होम एंड फाइनेंस के सीईओ पद से हटा दिया गया। बोर्ड ने फैसलों और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : 2021 में क्रिसमस से ठीक पहले तीन मिनट की जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विशाल गर्ग की भी नौकरी चली गई है। उन्हें ‘बेटर होम एंड फाइनेंस’ के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद से हटा दिया गया है। गर्ग को अगस्त की शुरुआत में हटाया गया था। ‘बेटर’ के बोर्ड ने कहा कि गर्ग के अलावा बाकी सभी निदेशकों ने उन्हें हटाने के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।

फैसले लेने के उनके तरीके, स्वभाव और विश्वसनीयता” को लेकर चिंताओं के कारण उन पर कार्रवाई की गई। कंपनी को 2022 से 1.5 अरब डॉलर से ज़्यादा के नुकसान हुआ है। दिसंबर 2021 में, गर्ग ने जूम काल पर 900 से ज़्यादा कर्मचारियों को अचानक बताया कि उनकी नौकरी “तुरंत प्रभाव से” खत्म की जा रही है।

इसके बाद, मचे हंगामे के बीच वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए और फिर सीईओ के तौर पर वापस लौटे। उस घटना ने ‘बेटर’ की साख को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। सीएनएन के अनुसार विशाल ने नए सीईओ डैनियल लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया। कहा, उन्होंने मुझे धोखा दिया। लुईस ने ही पिछले हफ़्ते उनकी जगह ली थी।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.