सरकार दिल्ली को भारत की सबसे गतिशील शहरी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही: रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को देश की सबसे गतिशील शहरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य बताया, व्यापार, डिजिटल बदलाव, स्टार्टअप और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर जोर दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी को देश की सबसे गतिशील शहरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयास कर रही है।यहां भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव में गुप्ता ने कहा कि देश तेजी से बढ़ रहा है और दिल्ली को भी इसके विकास इंजन के रूप में गति बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए मजबूत आधार के रूप में व्यापार और व्यवसाय पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत को पहले एक उपभोक्ता आधारित अर्थव्यवस्था माना जाता था, लेकिन इसे अब एक विश्वसनीय विनिर्माण केंद्र और एक विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के रूप में पहचाना जाता है।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन और 2014 के बाद लागू किए गए नीतिगत बदलाव इस परिवर्तन का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के विस्तारित नेटवर्क ने घरेलू व्यवसायों और उद्योगपतियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि अब केवल आर्थिक विकास के बजाय डिजिटल माध्यम से आर्थिक बदलाव की बात हो रही है। गुप्ता ने कहा कि 2014 से पहले, देश में सिर्फ 100 स्टार्ट-अप थे और यह संख्या अब 2.5 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का हवाला देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी पूरी तरह से बदल गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।