
Rajesh Kachhap Khijri MLA: खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि मौसम की चुनौतियां जनसेवा के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं। रविवार को खराब मौसम के बावजूद उन्होंने अपने पैतृक आवास पर आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
राजेश कच्छप ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं।आपका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

