रांची में स्वतंत्रता दिवस की धूम: DC-SSP आवास से सिविल कोर्ट और बार एसोसिएशन तक शान से लहराया तिरंगा

रांची में स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त और एसएसपी आवास से लेकर सिविल कोर्ट, बार एसोसिएशन और रांची विश्वविद्यालय तक तिरंगा शान से लहराया गया, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची स्थित उपायुक्त आवास में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान एसडीएम, एसी, डीटीओ, एलआरडीसी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस अवसर पर सभी राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। रांची के सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के आवास पर भी झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर जवानों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। वहीं, रांची स्थित एसएसपी आवास में एसएसपी राकेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

रांची सिविल कोर्ट में भी न्याययुक्त एके मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। न्याययुक्त ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही राज्यवासियों से देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। रांची जिला बार एसोसिएशन में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी और वकील मौजूद रहे। बार अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने राज्य के साथ-साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो डॉ सरोज शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। इस खास मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ राजकुमार शर्मा सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।