Latest Newsक्राइमदहेज के लिए एक बच्ची की मां को पीटकर किया बुरी तरह...

दहेज के लिए एक बच्ची की मां को पीटकर किया बुरी तरह घायल, प्राथमिकी दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: थाना क्षेत्र अंतर्गत नया खरना गांव से दहेज (Dowry) की मांग को लेकर एक बच्चे की मां को उसके पति और ससुर के द्वारा पीटकर बुरी तरह जख्मी (Injured) करने का मामला सामने आया है।

महिला के साथ मारपीट करने वालों में पति प्रकाश दास और ससुर ठेसो महरा (Prakash Das and father-in-law Theso Mehra) का नाम शामिल है।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

मामले में भादवि की धारा- 323, 325, 498 ए, 34 के तहत कांड संख्या- 50/2023 दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में के अनुसार पीड़िता बीना कुमारी की शादी डेढ़ साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज (Hindu customs) से प्रकाश दास के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट की जाती थी। लेकिन बावजूद इस बारे में पीड़िता अपने माता-पिता को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं करती थी।

गत दिन पीड़िता की मां गीता देवी अपनी लड़की को देखने उसके घर नया खरना आयी थी। उसी समय संध्या करीब 8 बजे पीड़िता के पति प्रकाश दास व ससुर ठेसो महरा ने बीना कुमारी के साथ मारपीट (Beating) कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

वहीं हो-हल्ला सुनकर बीच- बचाव करने आई पीड़िता की मां गीता देवी के साथ मारपीट करने लगा। हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल दोनों मां-बेटी को सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) पहुंचाया, जहां On Duty Doctors  द्वारा इलाज किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...