राहुल गांधी को ED की ओर से समन मामले में गोवा कांग्रेस का प्रदर्शन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पणजी: कांग्रेस गोवा इकाई ने नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को समन जारी करने को भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति करार देते हुए पणजी में विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने राज्य की राजधानी में ED कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा , भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को तलब कर कांग्रेस के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

यह भारत के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वे हमें कैसे निशाना बना रहे हैं।

लोबो ने कहा…

उन्होंने कहा कि, न केवल कांग्रेस समर्थक बल्कि अन्य दलों के समर्थक भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

लोबो (lobo) ने कहा, यह लोकतंत्र पर हमला है। लोकतंत्र में प्रतिशोध की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा इस तरह की प्रतिशोध की राजनीति खेलकर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य के मुद्दों को मोड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरूआत स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता के आंदोलन (Agitation) को आगे बढ़ाने के लिए की थी, हालांकि इस पुराने मामले को भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधने के लिए खोला है।

लोबो ने कहा, कांग्रेस (Congress) ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए ऋण देकर नेशनल हेराल्ड की मदद की। जिस तरह से भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है, लोग उनके खिलाफ एकजुट होंगे।

Share This Article