रांची : गोड्डा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे का हिसाब देने और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित खनन कानून में बदलाव से राज्य के राजस्व और अधिकारों पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने झारखंड के बकाये और राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के हितों की रक्षा करने और संबंधित मामलों में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
गोड्डा में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, खनिज अधिकार और चंदे के मुद्दे पर उठाई आवाज
गोड्डा में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, राम मंदिर चंदे का हिसाब और खनन संशोधन विधेयक 2026 पर सवाल उठाते हुए झारखंड के अधिकारों की मांग रखी।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
