16 अक्टूबर की शाम गांव में हुई थी फायरिंग
जानकारी के अनुसार, चतरा गांव में 16 अक्टूबर की शाम फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद सुबोध महतो के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने चंदन और मनीष यादव को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चंदन यादव (35) और मनीष यादव (18), दोनों निवासी चतरा गांव, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दुकान की प्रतिस्पर्धा और आपसी विवाद को फायरिंग की वजह बताया गया है।
देशी कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


