गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नगर थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए गए 41 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की अहम भूमिका रही। गोड्डा पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गोड्डा पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और भारत सरकार के CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।



