अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, मौके पर ही गई युवक की जान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Road Accident: शनिवार की देर रात को मेला देखकर लौट रहे 28 साल के युवक अमन मंडल की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। हादसा पथरगामा थाना (Pathargama Police Station) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोकेला के समीप हुआ।

बताया जाता है कि बाइक से वह मेला देखने के बाद देर रात्रि पथरगामा थाना क्षेत्र के ग्राम डहरलंगी स्थित ससुराल आ रहा था। इसी क्रम में जोकेला के समीप अचानक Motorcycle अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह साफ होगी

मृतक अमन मंडल का पत्नी ललिता देवी एवं दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी Pathargama प्रशासन को मिलने के बाद पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक दिनेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेजा। थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने बताया किक्षमामला सड़क हादसे का है।

प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह साफ होगी।

Share This Article