Homeझारखंडगोला गोली कांड : जेल से बाहर आईं कांग्रेस की पूर्व विधायक...

गोला गोली कांड : जेल से बाहर आईं कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी, हाईकोर्ट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: Ramgarh से कांग्रेस (Congress) की पूर्व MLA ममता देवी (Mamta Devi) सोमवार को जेल से बाहर आ गईं। इस मामले में वह 117 दिन से जेल में बंद थीं।

वह 13 दिसंबर 2022 से जेल में थीं। गत बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने उन्हें जमानत दी थी। अवकाश के कारण औपचारिकता पूरी करने में अधिक समय लग गया।

निचली अदालत में हुई थी 5 साल की सजा

बता दें कि ममता देवी (Mamta Devi) को गोला गोलीकांड मामले में हजारीबाग की निचली अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी। रामगढ़ अदालत (Ramgarh Court) से दो साल की सजा मिली थी।

दोनों सजा के खिलाफ ममता देवी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। जुर्माने की राशि जमा करने के बाद हजारीबाग की अदालत ने उन्हें जमानत की सुविधा दी। 2016 में ममता देवी के नेतृत्व में हुए गोला गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई थी।

उपचुनाव में पति की हुई हार

निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद ममता देवी की विधानसभा (Assembly) की सदस्यता चली गई थी। खाली हुई सीट पर फरवरी में उपचुनाव हुआ, जहां कांग्रेस ने उनके पति बजरंग महतो (Bajrang Mahto) को उम्मीदवार बनाया।

बजरंग महतो उपचुनाव में NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी से 23 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...