साल 2020 में सोने ने दिया 28 फीसदी रिटर्न, चांदी भी चमकी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: साल 2020 सोने और चांदी का रहा है। इस साल ने सोने-चांदी में निवेश करने वालों का मालामाल कर दिया है।

सोने करीब 28 फीसदी तो चांदी ने 47 फीसदी के रिटर्न दिए हैं।

सोने ने 28 फीसदी के रिटर्न दिए हैं। इस साल सोना ने 56191 रुपए का रिकॉर्ड बनाया है।

कोरोना संकट से सोने को सपोर्ट मिला है। भारी लिक्विडिटी से सोने में चमक आई है।

डॉलर में गिरावट से भी सोने में तेजी आई है। 2020 में सोने का एक दशक का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है।

वहीं इस साल चांदी ने करीब 47 फीसदी के रिटर्न दिए हैं। रिटर्न के मामले में इसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस साल चांदी ने 77949 रुपए का रिकॉर्ड बनाया है। भारी लिक्विडिटी से चांदी में चमक आई है। डॉलर में गिरावट से भी चांदी में जोश आया है।

Share This Article