Latest NewsUncategorizedसरकार ने कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें...

सरकार ने कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अंतररराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बाद देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall tax) को घटा दिया है।

इसके साथ ही डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी कम किया गया है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को 13,300 रुपये से घटाकर 10,500 रुपये प्रति टन कर दिया है।

31 अगस्त को चौथी समीक्षा के दौरान Windfall Tax में इजाफा किया था

इसी तरह डीजल के निर्यात पर लगने वाला टैक्स 13.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा एटीएफ (ATF) के निर्यात पर लगने वाला टैक्स 9 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने ये कदम सितंबर में क्रूड (crude) की भारतीय बास्केट (Indian basket) में गिरावट के बाद उठाया है। यह अब औसतन 92.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया है जबकि पिछले महीने (अगस्त) में क्रूड 97.40 डॉलर प्रति बैरल पर था।

दरअसल, 1 जुलाई, 2022 के बाद से यह Windfall Tax का पांचवां संशोधन है। इससे पहले 31 अगस्त को चौथी समीक्षा के दौरान Windfall Tax में इजाफा किया था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...