उत्सव की तैयारी में वीर शहीद अल्बर्ट एक्का को भूल गई सरकार: संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को रांची स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धां सुमन अर्पित की।

वहां की स्थिति को देख उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसी सरकार है, जो वीर शहीदों का अपमान कर रही है।

झारखंड सरकार अपने एक साल के कार्यकाल के उत्सव मनाने में इतना व्यस्त हो गई कि सरकार और उनके अधिकारी देश के वीर सपूत झारखंड के लाल परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को भूल गई जो बहुत ही शर्म की बात है।

आज अल्बर्ट एक्का की जयंती थी और सरकार और उनके अधिकारी को यह तक याद नहीं रहा।

पहली बार उनकी जयंती पर सरकार या सरकार के कोई भी अधिकारी उनके प्रतिभा पर श्रद्धांजलि देने नहीं गए ना ही उनके स्मारक स्थल की  साफ सफाई की गई ना फूल की सजावट हुई चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी।

राज्य सरकार  अपने वीर सपूतों को भूल गई, जिस पर पूरा देश गौरव करता है।

Share This Article