Latest NewsUncategorizedमणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही सरकार: राहुल गांधी

मणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही सरकार: राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर (Manipur) के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि सरकार उन्हें मणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही है। उन्हें रोका जा रहा है।

राहुल ने गुरुवार को Tweet कर कहा कि वह मणिपुर के भाई-बहनों को सुनने आए थे।

यहां सभी समुदाय के लोग उनका स्वागत भी कर रहे थे लेकिन सरकार ने उन्हें मणिपुर की जनता से मिलने नहीं दिया।मणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही सरकार: राहुल गांधी Government not allowing people to communicate with Manipur: Rahul Gandhi

मणिपुर को उपचार की जरूरत

राहुल ने कहा कि मणिपुर को उपचार की जरूरत है। ऐसे में शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को मणिपुर में रोके जाने को लेकर आज कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर विरोध जताया। श्रीनेत ने कहा कि मणिपुर हिंसा को दो महीने हो गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हिंसा की भर्त्सना और शांति की अपील नहीं की।

मणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही सरकार: राहुल गांधी Government not allowing people to communicate with Manipur: Rahul Gandhi

गृह मंत्री के दौरे के बाद हिंसा और बढ़ गई। उन्होंने केन्द्र सरकार से सवाल पूछा कि आखिर मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आपका प्लान क्या है?

जब हिंसा रोकनी है तब आप राहुल गांधी को रोक रहे हैं।

हाथरस, लखीमपुर जाते हुए भी राहुल को रोका था लेकिन इतिहास साक्षी है कि राहुल जहां जाने के लिए निकलते हैं, वहां पहुंचते जरूर हैं।

मणिपुर के लोगों से संवाद नहीं करने दे रही सरकार: राहुल गांधी Government not allowing people to communicate with Manipur: Rahul Gandhi

इसलिए नहीं करते PM मोदी इस मुद्दे पर बात

श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में मणिपुर नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर बात नहीं करते हैं।

मणिपुर में मैतेई समुदाय (Meitei Community) को SC श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था।

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़की थी।

अभी तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

मणिपुर में हुई हिंसा पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी दुख प्रकट किया था और वहां के लोगों से शांति की अपील की थी।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...