झारखंड में 50 बेड के अस्पताल की स्थापना के लिए अनुदान को मंजूरी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत झारखंड को बड़ी मात्रा में मिली सहायता राशि

रांची: लोकसभा सत्र के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत झारखंड सहित कई राज्यों में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए नए कॉलेजों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

इसके लिए आयुष मंत्रालय 2014 से 2021-22 तक रांची झारखंड में 50 बेड के अस्पताल की स्थापना के लिए अनुदान को मंजूरी दे दी है। इसके अतिरिक्त मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए केंद्र द्वारा बड़ी मात्रा में अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत देशभर में 12500 आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों का प्रचालन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड राज्य में 267 स्वास्थ्य एवं वैलनेस केंद्र शामिल है।

यहां लोगों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी जाएगी

उन्होंने बताया कि आयुष कार्यक्रमों के प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार के द्वारा अब तक झारखंड को लगभग 22 करोड़ रुपये का अंशदान अनुमोदित किया गया है, जिसमें राज्य के द्वारा सिर्फ पांच करोड़ 71 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके हैं यानी झारखंड में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दिए गए राशि का महज 25 फ़ीसदी ही राज्य सरकार खर्च कर पाई है।

सेठ ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय अंशदानों को भी सही तरीके से खर्च नहीं कर पा रही है। राज्य में आयुष अस्पतालों की स्थापना हो, इस तरफ सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। सांसद ने राज्य सरकार को यह सलाह दी है कि झारखंड में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की अपार संभावनाएं हैं।

केंद्र सरकार का भी पर्याप्त सहयोग राज्यों को मिलता रहा है। इसलिए राज्य सरकार को चाहिए किस दिशा में कदम बढ़ा है ताकि झारखंड में भी योग और प्राकृतिक चिकित्सा का बड़ा केंद्र बन सके।

Share This Article