HomeUncategorizedबंगाल में शादी से लौट रहे दूल्हे की कार नदी में गिरी,...

बंगाल में शादी से लौट रहे दूल्हे की कार नदी में गिरी, तीन की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के मालबाजार में शादी करके लौट रहे दूल्हे एवं बाराती हादसे (Groom And Wedding Procession) का शिकार हो गये। दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर रुंगडुंग नदी में जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की मौत (Death) हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। हादसा मोंगपोंग पुलिस चौकी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित रुंगडुंग पुल पर हुआ।

बंगाल में शादी से लौट रहे दूल्हे की कार नदी में गिरी, तीन की मौत - Groom's car returning from marriage falls into river in Bengal, three killed

सिलीगुड़ी ले जाते समय एक और व्यक्ति की मौत हो गई

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी निवासी राजेश एक्का (Rajesh Ekka) शुक्रवार रात शादी कर बड़ी कार से दुआर के बानरहाट इलाके से लौट रहे थे। कार में नौ-दस लोग सवार थे।

मालबाजार के ओदलाबाड़ी के पास रुंगडुंग में कार ने नियंत्रण खो दिया और पुल के गार्डवॉल से टकरा कर नदी में गिर गई। सूचना मिलने के बाद मोंगपोंग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में तलाशी अभियान चलाने पर तिलक मंडल नामक युवक और एक महिला की लाशें मिलीं।

पुलिस ने मृतकों व घायलों को रेस्क्यू कर ओदलाबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र (Odlabari Health Center) पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण घायलों को सिलीगुड़ी ले जाया गया। सिलीगुड़ी ले जाते समय एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

घायलों को रेस्क्यू कर ओदलाबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

एंबुलेंस चालक के मुताबिक मृत तीसरे व्यक्ति का नाम साहिल शेख है। वह दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक था। फिलहाल घायलों का सिलीगुड़ी के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों (Health centers) में इलाज चल रहा है।

नवविवाहित जोड़ा राजेश एक्का और पूनम भी हादसे में घायल हैं। उनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है। मोंगपोंग पुलिस फाड़ी के ओसी मंगल सिंगलो ने बताया कि दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई।

देर रात ही घायलों को रेस्क्यू (Rescue) कर ओदलाबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शनिवार को क्रेन की मदद से कार को उठा लिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...