Homeझारखंडझारखंड : बेटे को ढूंढने निकले पिता की गला काटकर हत्या

झारखंड : बेटे को ढूंढने निकले पिता की गला काटकर हत्या

Published on

spot_img

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हतलदा गांव में रविवार की सुबह जगदीश लोहरा (45) की चाकू गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी गयी।

उसका शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला। उसकी आंख और नाक पर गहरे जख्म के निशान हैं। आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

जगदीश की पत्नी रायमुनी देवी ने बताया कि शनिवार देर रात तक उसका बेटा बस्ती की तरफ से नहीं लौटा था।

पति जगदीश उसे वापस लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह भी पूरी रात वापस नहीं आये। पत्नी ने बाहर निकलकर खोजबीन करने का प्रयास किया, लेकिन घर का दरवाजा बंद था।

रविवार की सुबह वह घर की दूसरी तरफ से बाहर निकली। पानी भरने जाने के लिए वह तालाब की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में शव देखा।

इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।

पुलिस को दिये बयान में उसने दो लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...