डायन बिसाही के शक में दादी की गला दबाकर हत्या, युवक गिरफ्तार

गुमला जिले के मुरकुंडा पंचायत के कोलांबी निवासी वृद्ध महिला फूलों देवी की डायन बिसाही के शक में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार फूलों देवी के पोते संदीप खारिया ने ही गला दबाकर उन्हें मार डाला। और इसके बाद वह खड़िया स्थित अपने घर में जाकर छिप गया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suspicion of witchcraft: गुमला जिले के मुरकुंडा पंचायत के कोलांबी निवासी वृद्ध महिला फूलों देवी की डायन बिसाही के शक में गला दबाकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार फूलों देवी के पोते संदीप खारिया ने ही गला दबाकर उन्हें मार डाला। और इसके बाद वह खड़िया स्थित अपने घर में जाकर छिप गया।

स्थानीय लोगों ने जब महिला का शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला की संदीप खारिया ने ही अपनी दादी की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने संदीप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि संदीप अपने घर के पास गिर गया था, जिससे उसके पैर में चोट आई थी इसी बात को लेकर उसे शक था कि उसकी दादी ने कुछ जादू टोना किया है। इसके बाद उसने फूलो देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Share This Article