झारखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में घाघरा पहनटोली गांव निवासी विकास उरांव (19) , करमचंद उरांव और प्रकाश उरांव के अलावा सिसई डिपाटोली गांव निवासी अनिल (18) एवं दार्री अम्बा टोली निवासी एक नाबालिग शामिल है।

सभी को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार यादव एवं थाना प्रभारी मिचराय पांड्या ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़ित कक्षा नौ वीं की छात्रा है। घटना दो जनवरी की है।

तीन जनवरी को पीड़िता अपने परिजनों साथ थाने पहुंची। युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर कांड में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया।

घटना के संबंध में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सहेलियों के साथ घाघरा थाना क्षेत्र के खपेया गांव में जतरा मेला देखने गई थी। लौटने के दौरान रात्रि करीब सात बजे वह पत्रा रूढ़ी गढ़ा के पास पहुंची।

इसी दौरान पीछे से आए पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया। दूसरी लड़कियां मौके से भाग गईं। वह अकेली फंस गई।

आरोपितों ने उसका बाल पकड़ लिया और उसे झाड़ी की ओर खींच ले गए। उसके मुंह को कपड़े से दबाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस बीच कुछ ग्रामीणों को आते देख आरोपित भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उसे घर भेज दिया। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

घटना के दूसरे दिन तीन जनवरी को पीड़िता की मां ने पुसो थाना में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एक-एक कर सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी मेले से ही युवतियों का पीछा कर रहे थे। कोयल नदी स्थित पतरा रूसी गढ़ा के समीप इन पर हमला कर दिया। दूसरी लड़कियां भाग गईं।

पीड़ित इनके चंगुल में फंस गई। कुछ देर बाद उसी रास्ते से जतरा मेला देखकर लौट रहे कोचा गांव के ग्रामीणों को लड़की की सहेलियों ने घटना की जानकारी दे दी। ग्रामीणों को पतरा की ओर आते देख सभी वहां से फरार हुए।

Share This Article