Homeझारखंडयुवती की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में 3 के खिलाफ...

युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में 3 के खिलाफ मर्डर का केस, गुमला की…

Published on

spot_img

Gumla Murder: गुमला (Gumla) के घाघरा की युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में राजधानी रांची के Lower Bazaar थाना में 3 आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा में FIR दर्ज हुई है।

युवती की चाची रंथी कुमारी तिग्गा ने अपनी भतीजी राजपति की हत्या का आरोप लगाते हुए अनिता तिवारी, प्रिंस कुमार तिवारी और अनुप्रिया तिवारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

आरोप है कि बासुदेव नगर कांटाटोली की रहने वाली अनिता तिवारी की बेटी अनुप्रिया तिवारी से उनकी भतीजी राजपति की मुलाकात कार्तिक उरांव कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

अनुप्रिया ने राजपति को कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है। उसकी देखभाल करने व उसके घर के काम में हाथ बंटाने के लिए तुम साथ रहो। राजपति राजी हो गई। दो साल तक सब कुछ ठीक चला। लेकिन उसके बाद उन लोगों का राजपति के प्रति व्यवहार बदल गया और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

राजपति ने इसकी जानकारी अपने चाचा सत्येंद्र भगत को 20 जनवरी को दी थी। उसने कहा था ये लोग अच्छे इंसान नहीं हैं। फिर वह अनुप्रिया के घर से वापस अपने चाचा के घर आ गई थी। लेकिन अगले ही दिन अनुप्रिया के भाई प्रिंस तिवारी ने उसे बार-बार फोन कर वापस घर बुला लिया।

22 फरवरी को राजपति के चाचा सत्येंद्र भगत को फोन कर अनिता तिवारी ने बताया कि राजपति बेहोश हो गई है। उसे Sadar Hospital में भर्ती कराया गया है। जब ये लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो पाया कि राजपति मृत अस्पताल में पड़ी हुई थी। उसके होठ, पेट और घुटने में चोट के निशान थे। पीठ में भी कुछ नुकीली चीज से उसे मारा गया था।

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। अभी तक छानबीन के क्रम में पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकती है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...