अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। सालों बाद दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज क्रिएट कर दिया था और अब मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है।

रिलीज हुआ ‘हैवान’ का दमदार टीजर
फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। टीजर में अक्षय कुमार का लुक बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। उनके किरदार का अंदाज फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है। फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय बोले- पूरी तरह बुरा है मेरा किरदार
अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ में अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके किरदार में किसी तरह का ग्रे शेड नहीं है। एक्टर के मुताबिक, वह फिल्म में पूरी तरह बुरे इंसान का किरदार निभा रहे हैं और लंबे समय से पर्दे पर एक साइको का रोल करने की इच्छा थी।
पहली बार निभाएंगे ऐसा किरदार
अक्षय ने कहा कि पिछली कुछ फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर आजमाए हैं। लेकिन ‘हैवान’ उनके लिए खास है, क्योंकि पहली बार वह पूरी तरह नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। एक्टर के मुताबिक, खुद को लगातार चुनौती देना पसंद है और यह फिल्म उनके लिए ऐसी ही चुनौती है।


