कोरोना वैक्सीन की ट्रायल डोज लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: खुद पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए है। विज ने शनिवार को ट्वीट कर खुद इस बारे जानकारी दी।

आश्चर्यजनक बात यह है की विज शुक्रवार की रात तक अपने कार्यालय में थे।

शुक्रवार की रात जजपा नेताओं का शिष्टमंडल किसानों पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए भी उनसे मिला था।

अनिल विज ने 20 नवम्बर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे ट्रायल में हिस्सा लेते हुए खुद को इंजेक्शन लगवाया था।

इस इंजेक्शन के 28 दिन के बाद विज की जांच होनी थी। उससे पहले ही विज कोरोना पॉजिटिव हो गए।

पॉजिटिव होने के बाद विज को अम्बाला कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article